भारत के खिलाफ साइबर वार में जुटा पाक,खाड़ी देशों में फैला रहा दुष्प्रचार

नई दिल्ली | भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ सोशल मीडिया संदेशों में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधते पाया है। बुधवार को सरकार को सौंपे गए एक असेसमेंट के अनुसार, इस प्रयास का उद्देश्य सोशल मीडिया पर विशेष रूप से खाड़ी देशों में भारत विरोधी भावना उत्पन्न करना है। साथ ही ये प्रचार करना है कि भारत इस्लामोफोबिया देश है।

रिपोर्ट में कहा गया है पाकिस्तानी असल में पीएम मोदी पर हमला करके खाड़ी में भारत और उसके एक करीबी सहयोगी के बीच विद्वानता लाने का प्रयास कर रहा है जिसने मध्य-पूर्व के साथ भारत के संबंधों को गहरा करने के लिए भारी निवेश किया है। नॉर्थ ब्लॉक द्वारा मूल्यांकन में पाकिस्तान और खाड़ी देशों में ट्रोल हैंडल की एक लंबी सूची शामिल है जो इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।
देश को टारगेट करने वाले सोशल मीडिया संदेश पहली बार नहीं आए। सुरक्षा अधिकारियों ने पिछले साल एक समान पैटर्न पर ध्यान दिया था, जब पिछले अगस्त में जम्मू और कश्मीर को एक कम्युनिकेशन लॉकडाउन के तहत रखा गया था।  केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा कि इस मामले में नया क्या है बल्कि पहले भी इस प्रोपेगांडा के लिए खाड़ी देशों में प्रमुख हस्तियों का उपयोग किया गया है । मंगलवार को ट्विटर पर #ShameOnModi वहीं एक दिन पहले #ChaosInIndia पाकिस्तान से ट्रेंड कराया गया था।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान समेत सारा विश्व कोरोना से जूझ रहा है लेकिन पाकिस्तान फिर भी इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में गुरुवार की तुलना में आज थोड़ी कमी देखने को मिली है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 922 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 29 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 681 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 21393 मामलों में से 16454 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 269 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 6710 हो गई है। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar