![]() |
| श्री रामलीला समिति गढ़ा ने एक लाख का चेक किया भेंट |
जबलपुर - कोरोना महामारी के भीषण संकट से निपटने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के आव्हान पर श्रीरामलीला समिति गढ़ा के संयोजक अशोक मनोध्याय द्वारा पी. एम. केयर्स फंड में जबलपुर कलेक्टर श्री भरत यादव को एक लाख रुपये का चेक दिनाँक 20 अप्रेल को भेंट किया। इस अवसर पर समिति के सहयोगी पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय विश्नोई, समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुमाश्ता, महामंत्री राजेन्द्र प्यासी, कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर कटारे उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशोक मनोध्याय ने नगर की समस्त सामाजिक, धार्मिक, साहित्यक संस्थाओं और मठ मंदिरों से विनम्र अपील की है कि इस राष्ट्रीय संकट से निपटने पी. एम. केयर्स फंड में मुक्त हस्त से यथा सामर्थ सहयोग करें। समिति के दिनेश मिश्रा, भोलाराम खत्री, हरीश मनोध्याय, डाॅ भूपेन्द्र उपाध्याय, राजेश नेमा, संजय नेमा, श्रीमति अनीता मिश्रा,मेडम उर्मिला यादव ,अशोक बघेल, शरद दुबे कुररिया, शिवराज सिंह, पंकज अवस्थी, मदन गोपाल पटेल, लोकराम कोरी, गुलाब शुक्ला ने उन समस्त दानदाताओं के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है जिन्होने इस निमित्त समिति को आर्थिक सहयोग किया है।
दिनेश मिश्रा प्रचार मंत्री गढ़ा रामलीला
