दिल्ली: कोरोना संक्रमित पिज्जा ब्वॉय के संपर्क में आए 89 लोग क्वारंटाइन किए गए

नई दिल्ली। दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद 72 लोगों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है और 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है। ये लोग साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के बताए गए है।अधिकारियों ने अभी तक डिलिवरी ब्वॉय की डिटेल नहीं शेयर की है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके लिंक में जितने भी लोग थे, उनमें से 17 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है और 72 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 लोग आए थे। अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं करवाया गया है। सभी लोगों को होम क्वारनटीन करवाया गया है। अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी, इन सभी 72 लोगों की पहचान गुप्त रखी है।
सूत्रों ने कि यह डिलिवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar