यात्रा के 50 दिन बाद भी युवक में नहीं दिखा कोरोना का लक्षण, प्रशासन की जांच में हुई पुष्टि

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज से चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें युवक युवक में 50 दिन बाद कोरोना के का संक्रमण पाये जाने से  डॉक्टर भी हैरान हैं । जानकारी के मुताबिक युवक ने तीन मार्च को वाराणसी तक की यात्रा ट्रेन से की थी। वह अपने काम से मंडुआडीह एक्सप्रेस से वाराणसी गया और उसके बाद वंदेभारत एक्सप्रेस से लौट आया था।  युवक द्वारा की गयी इस यात्रा के बाद से करीब पचास दिन बीतने के बाद भी युवक में ऐसे कोई भी लक्षण नहीं दिखे जिससे ये कहा जा सके कि उसे कोरोना का संक्रमण हुआ है। 
युवक में बिना किसी लक्षण के कोरोना का संक्रमण का होना यहा डॉक्टर्स को भी हैरान- परेशान कर रहा है। दरअसल 20 अप्रैल को वाराणसी के SSP ने जमातियों की यात्रा के संदर्भ में युवक से भी पूछताछ की थी, जिससे ये साफ हो गया था कि  युवक यात्रा के दौरान एक जमाती के बगल में बैठा था । जिसके बाद एहतियातन सरकारी जांच प्रक्रिया के तहत उसे SSP प्रयागराज ने बुला कर उसकी जांच कराई । बताया जा रहा है कि युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे । लेकिन जब उसकी जांच कराई गयी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
जिसके बाद  युवक के परिवार समेत 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है । अब पुलिस युवक के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही है। वहीं युवक जिस बीमा कंपनी में काम करता है वहां के लोगों को भी क्वारंटीन करने की तैयारी है । वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के ऐक्शन को देख कर लग रहा है कि करीब चालीस से पचास लोगों की, जो युवक के संपर्क में मार्च से लेकर अभी तक आए हैं, उनकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके साथ ही कोरोना के लक्षण मिलने पर उन्हे भी क्वारंटीन में भेजा जा सकता है । 
युवक में कोरोना 
के संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन एक्टिव हो गया है। लेकिन एक बात सभी को हैरान कर रही है कि युवक में कोरोना के लक्षण बिलकुल भी नहीं दिख रहे थे, फिर भी उसमें का संक्रमण पाया गया । लिहाजा सभी को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है कि कब चुपके से कोरोना आपके घर में प्रवेश कर जाए ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar