घर बैठे इन 5 एक्सरसाइज से आप भी कर सकते हैं 2 मिनट में इतना वजन कम

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि वह हेल्दी और फिट रहे. लेकिन बिजी शेड्युल के चलते ऐसा कर पाना संभव नहीं हो पाता. जहां तक महिलाओं की बात है हर महिला चाहती है कि वह स्लिम और फिट रहे. लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काम के बोझ के कारण हम मुश्किल से ही अपने लिए समय निकाल पाते हैं. लेकिन फिक्र करने की कोशिश जरूरत नहीं है. आपके लिए एक खुशखबरी है. अब आप कम समयय में भी खुद को फिट रख सकते हैं. हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि केवल 2.5 मिनट इंटेंस एक्टिविटी करके आप रोजाना अपनी बॉडी से 200 कैलोरी कम कर सकते हैं. स्टडी के मुताबिक अगर आप रोजाना मात्र कुछ मिनट के लिए हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं तो आप अपना बॉडी से 200 कैलोरी कम कर सकते हैं. आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे जो आपना वजन कम करने में मदद करेंगी.
माउंटेन क्लांबर- वजन कम करने के लिए यह एक्सरसाइज काफीी मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले हाई प्लैंक पॉजीशन में आ जाएं. आपकी पीठ एकदम सीधी रहनी चाहिए. अब अपने लेफ्ट घुटने को मोड़कर ऊपर छाती तक लाए इसके बाद राइट साइड वाले घुटने को मोड़कर छाती कर लाए. इस एक्सरसाइज को रिपीट करें. 
बर्पी (Burpees)- बर्पी के लिए स्क्वाट पोजिशन की तरह दोनों हाथों को जमीन पर रखकर शुरू करते हैं. इसके बाद एक टांग को ऊपर उठाकर पुश-अप की मुद्रा में आएं. इसी तरह दूसरी टांग को ऊपर उठाकर इस क्रिया को दोहराएं. इस दौरान जितनी तेजी से हो सकें अपने शरीर को स्क्वाट की पोजिशन में ऊपर और नीचे लाएं.
जंपिंग जैक- इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर ऊपर उछलते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पैरों को फैलाएं. नाचे आने के बाद नॉर्मल पोज़ीशन में आ जाएं.
जंप स्क्वाट- इसे करने के लिए अपने पैर कंधे की चौड़ाई से थोड़ी दूर रखें. आप स्क्वाट की पोजिशन में आकर ऊपर की ओर जंप करें और वापस उसी स्थिति में आ जाएं. इसे करते हुए आप अपने पंजों पर जंप करें न कि एड़ी पर. नीचे आते समय आप अपनी बॉडी को लूज रखें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
सीढ़ियों में ऊपर की तरफ दौड़ना- आप अपनी घर की सीढ़ियों पर दौड़कर भी अपना वजन कम कर सकते हैं. सीढ़ियों पर ऊपर और नीचे की तरफ दौड़ने से आप फिट रह सकते हैं.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar