देश में कोरोना के केस में आई 40 प्रतिशत की कमी, 13.6 फीसदी मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से 13.6 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं।देश में कोरोना के 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13,387 हुई है. कोरोना से अब तक 437 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से 24 घंटे 23 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है। कोरोना संक्रमित 13.6 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना के 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं, देश के लिए एक भी मौत चिंता का विषय है। हमें हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ना है, हमारी कोशिश तेजी से काम करने की है। देश में एंटी बॉडीज पर काम हो रहा है और प्लाज्मा तकनीकी से इलाज पर काम कर रहे हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar