नई दिल्ली: महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है. यहाँ 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इसका ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में मिले कोरोना वायरस संक्रमित करीब एक हजार मरीजों में से 60 से 70 प्रतिशत में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. महाराष्ट्र में जिन मरीजों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है , वे कई बीमारियों से ग्रस्त थे और आखिरी चरण में अस्पताल आए.
उद्धव ठाकरे सहित अन्य मुख्यमंत्रियों ने आज ही पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद देश में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इसको लेकर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात का खुलासा किया है. दरअसल पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर लॉकडाउन बढ़ाए जाने की जानाकरी दी.

Tags
Maharashtra