कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के देश स्तर पर 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसें में पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया। साथ ही इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए। पंजाब में अबतक कुल 141 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
बता दें कि देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है और इसके खत्म होने में 4 दिन बाकी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ओडिशा की बीजेडी सरकार ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया।
