मुम्बई के बाद चेन्नई में तमिल न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले,लाइव प्रोग्राम भी सस्पेंड करना पड़ा

चेन्नई। देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हर हिस्सों में लगातार उन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है, जो इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। मुंबई के बाद अब चेन्नई में भी न्यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज़ चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
आपको बताते जाए कि इस न्यूज़ चैनल के करीब 94 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है। इसकी वजह से चैनल को अपना लाइव प्रोग्राम भी सस्पेंड करना पड़ा। पॉजिटिव मामले आने के बाद अन्य लोगों को भी क्वारनटीन कर दिया गया है।
इससे पहले सोमवार को मुंबई में 53 पत्रकारों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की सूचना आई । मुंबई के बाद दिल्ली सरकार ने भी यहां पर कार्यरत और कवरेज कर रहे सभी पत्रकारों का कोरोना वायरस टेस्ट करवाने की बात कही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर इसका ऐलान कर दिया है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar