मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 221 हुई , कुल 14 मौत

भोपाल ।  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित छह और व्यक्ति सामने आने के बाद आज इनकी संख्या बढ़कर 221 हो गयी। भोपाल में एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या राज्य में 14 हो गयी।
भोपाल में आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जो एक अस्पताल में उपचाररत था। उसकी रिपार्ट पॉजिटिव कल ही आयी थी। शहर में इस वायरस के कारण मौत का यह पहला मामला है।
इसके पहले अभी तक इंदौर में 9, उज्जैन में दो और छिन्दवाड़ा तथा खरगोन में एक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा कोरोना से संक्रमित होने का एक मामला कल देर शाम विदिशा जिले के सिरोंज में आया। यह व्यक्ति मूल रूप से आसाम निवासी है, जो अपने लगभग 10 साथियों के साथ सिरोंज में था। ये सभी पहले से क्वारंटाइन थे और प्रशासन के राडार पर थे। कल रात से ही सिरोंज में कर्फ्यू लगाकर संबंधित व्यक्ति को भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं भोपाल में आज सुबह 5 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और इनकी संख्या बढ़कर 45 हो गई।
अभी तक इंदौर में सबसे अधिक 135 संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। इसके अलावा उज्जैन में 7, मुरैना में 12, जबलपुर में 8, खरगोन में चार, छिन्दवाड़ा में दो और शेष 8 अन्य जिलों में मिले हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar