कोविड-19 से संक्रमित 29 वर्षीय महिला ने मुंबई के एक अस्पताल में की आत्महत्या

मुंबई। कोविड-19 से संक्रमित पाई गई 29 वर्षीय महिला ने मध्य मुंबई के नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल में बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के की है जब महिला ने वार्ड नंबर 25 के बाथरूम में स्कार्फ से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मध्य मुंबई के वर्ली की रहने वाली महिला हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। 
उन्होंने बताया कि अन्य मरीजों तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने बाथरूम में उसे फांसी के फंदे से लटके देखा। इस संबंध में अग्रीपाड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar