जबलपुर। देश की संस्काधानी में आज फिर से मिली खबर चिंता पैदा करने वाली है। यहां आज फिर से कोरोना के 2 पॉजीटिव केस आये हैं। दोनों ही हाई रिस्क जोन हॉटस्पॉट बने सराफा से बताए जा रहे हैं। इसमे एक बालिका तथा एक महिला शामिल है। सूत्रों के मुताबिक गत दिनों पॉजीटिव आये एक 70 वर्षीय व्रद्ध से इनकी सम्पर्क हिस्ट्री मिली है। इसे मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 15 पहुंच गई है। 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक अन्य भी अब लगभग पूरी तरह से स्वस्थ है।
जिला प्रशासन के मुताबिक आईसीएमआर लैब से आज शुक्रवार को 6 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है . इनमे से दो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, शेष निगेटिव हैं. पॉजिटिव पाये गये दोनों व्यक्ति सुशील राठौर के परिवार के हैं . इनमें अनिता राठौर और दिशा राठौर शामिल हैं. 50 वर्षीय अनिता राठौर सुशील राठौर की भाभी हैं तथा 14 साल की दिशा राठौर, सुशील राठौर की पुत्री हैं .