मप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद तीसरी मौत की पुष्टि, मरीज ने तीन दिन पहले तोड़ा था दम

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय पुरुष के सोमवार तड़के दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर चार हो गई है. शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की राजकुमार कॉलोनी में रहने वाले 41 वर्षीय पुरुष ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली.
उन्होंने बताया कि इस मरीज को 23 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 26 मार्च को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. अधिकारी ने बताया कि मरीज को निजी अस्पताल से रविवार शाम सरकारी क्षेत्र के एमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. वह मधुमेह से भी पीड़ित था. प्रशासन ने एमआरटीबी चिकित्सालय को विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित किया है.
इस बीच, मध्यप्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार सुबह पुष्टि की गई. इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं. मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है जिनमें से दो उज्जैन के और दो इंदौर के बाशिंदे थे
इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है. कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar