बेंगलुरु पुलिस ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया



मध्य प्रदेश में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यपाल की ओर से दो बार आदेश मिलने के बाद भी फ्लोर टेस्ट से मना करने वाली कांग्रेस अब बागियों को मनाने के प्रयास में है। कांग्रेस से बागी हुए सिंधिया गुट के 22 विधायक 10 दिन से बेंगलुरु में हैं। लिहाजा बागियों से मिलने बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ बेंगलुरु पहुचे लेकिन कर्नाटक पुलिस ने उन्हें रमादा होटल के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद सभी कांग्रेस नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद में बेंगलुरु पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया और पास के थाने में लेकर पहुंची। 

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar