मार्केट में नहीं मिल रहा तो इन 6 चीजों को मिलाकर बनाएं बाजार जैसा हैंड सेनेटाइजर

Corona Prevention:कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। Covid-19 नाम के इस वायरस से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जानें की हिदायत के साथ, घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करने की सलाह दे रहे हैं। लोगों में इस बीमारी का खौफ इतना बढ़ गया है कि बाजारों से हैंड सैनिटाइजर और मास्क तक गायब हो चुके हैं। अगर आपके घर या मार्केट के आसपास भी  हैंड सैनिटाइजर मिलना बंद हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं घर पर ही कैसे आसानी से इन 6 चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है हैंड सैनिटाइजर।
इन छह चीजों से मिलकर बनता है हैंड सेनेटाइजर-
1-खुशबूदार तेल या नींबू का रस : 

इसके लिए लैवेंडर ऑयल जैसा कोई भी सुगंधित तेल इस्तेमाल किया जाता है जो एल्कोहल की महक को कम करता है। हां, खुशबू के नाम पर इत्र का छिड़काव जरूर कुछ कर दिया जाता है।
 
2-आईसोप्रॉपिल एल्कोहल या रबिंग एल्कोहल : 
आपको इंजेक्शन देने से पहले डॉक्टर और नर्स आपकी स्किन को साफ करने के लिए त्वचा पर जो लिक्विड रगड़ते हैं, वही रबिंग एल्कोहल है। इसमें 99 प्रतिशत एल्कोहल होता है। कीटाणुओं को मारने में असली भूमिका इसी की होती है।
  
3-बेंजाल्कोनियम क्लोराइड : 
ये विषाणुओं के लिए जहर समान होता है, जो उन्हें हाथों से बाहर निकाल देता है। सेनेटाइजर लगाने के बाद त्वचा में होने वाली हल्की से जलन इस केमिकल की मौजूदगी का प्रमाण होती है।
 
4-एलोवेरा जेल : 
यह जेल सेनेटाइजर में आर्द्रक का काम करता है यानी यह जेल आपके स्किन से एल्कोहल को तुरंत सूख जाने या उड़ जाने से बचाता है।
 
5-ट्राइक्लोसान : 
हैंड सेनेटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम एक केमिकल होता है, जिसे हाथ की त्वचा सोख लेती है। ये केमिकल हाथ के अंदर तक चला जाता है और कीटाणुओं का खात्मा करता है।
 
6-फैथलेट्स: 
सेनिटाइजर में फैथलेट्स नाम का एक केमिकल खुशबू के लिए मिलाया जाता है। हलांकि सेनेटाइजर में इसकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यह एक कैमिकल होता है। 


और नया पुराने