नए शोध में दावा- हवा में 3 घंटे और खुली सतहों पर इतने दिन ज़िंदा रहता खतरनाक कोरोनावायरस

कोरोनोवायरस COVID-19 महामारी अमेरिका, स्पेन और इटली सहित वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है. कई देशों ने पब्लिक ट्रंसपोर्ट को भी बंद किया है ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सके. कोरोना वायरस
 को लेकर दुनियाभर के लैब काम कर रहे हैं. इस बात पर चिंता व्यक्त की जा रही है कि वायरस कब तक खुली सतहों (Open Surfaces) पर जीवित रह सकता है.
11 मार्च को medRxiv में प्रकाशित एक अध्ययन ने कोरोनोवायरस को लेकर कई खुलासे किये हैं. कहा गया है कि COVID-19 तीन घंटे तक हवा में जीवित रह सकता है. यह दो से तीन दिनों तक प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील की सतहों पर जीवित रह सकता है. शोध यह भी दावा करता है कि वायरस तांबे की सतहों पर चार घंटे और कागज की सामग्री पर 24 घंटे तक जीवित रहने में सक्षम है.
COVID-19 वायरस विभिन्न वस्तुओं की सतह पर कितने समय तक जीवित रह सकता है, इसके लेकर वुहान के एक वायरोलॉजिस्ट, यांग झानकियू ने कहा है कि यह सतह के प्रकार, तापमान या वातावरण की नमी पर निर्भर करता है. यांग के अनुसार COVID-19 मुख्य रूप से बूंदों, संपर्क संचरण और एयरोसोल ट्रांसमिशन के माध्यम से प्रसारित होता है, यह मानते हुए कि यह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक सतहों पर बना रह सकता है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar