हिंदू रक्षा दल ने ली हमले की जिम्‍मेदारी, दावा- JNU कम्‍युनिस्‍टों का गढ़, आगे भी ऐसा ही करेंगे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल ने ली है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह इस दावे की जांच कर रही है. दल के स्वघोषित प्रमुख भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू कैंपस में ‘राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी गतिविधियों’ को रोकने के लिए यह कार्रवाई की.
तोमर ने वीडियो में कहा, “जेएनयू कम्युनिस्टों का गढ़ है और हम इस प्रकार के गढ़ को सहन नहीं करेंगे. वह हमारे धर्म और देश को गाली देते हैं. हमारे धर्म के प्रति उनका दृष्टिकोण देश विरोधी है. यदि भविष्य में भी कोई विश्वविद्यालय इस प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो हम वहां भी ऐसी ही कार्रवाई करेंगे.”
वीडियो के वायरल होने और हिंदू रक्षा दल के ट्विटर पर ट्रेंड करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया. जेएनयू में हिंसा फैलाने वाले नकाबपोश लोगों के बारे में पुलिस ने कहा कि वे वीडियो फूटेज के साथ-साथ अपराधियों की पहचान करने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली की मदद ले रहे हैं.
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कुछ लोग देश भर में अराजकता और भ्रम फैला रहे हैं, और ऐसे लोग जल्द ही बेनकाब हो जाएगे. जावड़ेकर ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय में रविवार को हुई हिंसा पर मंगलवार को कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मुम्बई मे सोमवार को इडिया गेट पर प्र्दशन के दौरान कश्मीर के बारे में कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लहराए जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि “पूरे कश्मीर में शांति है. धारा 370 के खत्म होने के बाद शांति है. लेकिन कुछ लोग अराजकता फैला रहे हैं. एक-दो घटना का कोई महत्व नहीं है.”
  • फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की एक टीम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंची है.
अहमदाबाद में ABVP और NSUI कार्यकर्ता भिड़े
  • अहमदाबाद में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई है. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए हैं. इस लड़ाई में कई छात्र घायल भी हुए है.
  • मुंबई के आजाद मैदान में चल रहा प्रोटेस्ट खत्म हुआ. प्रोटेस्ट में शामिल होने आए युवक अपने आई कार्ड दिखाकर और पुलिस के पास नाम दर्ज करा कर बाहर जा रहे हैं.
  • दिल्‍ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम जवाहरलाल नेहरूर यूनिवर्सिटी पहुंची है. टीम यहां 5 जनवरी को हुई हिंसा के बारे में सबूत जुटाएगी.
  • JNU हिंसा पर रजिस्‍ट्रार प्रमोद कुमार ने कहा कि “JNU में अप्रत्‍याशित हिंसा हुई. ऐसा हो जाएगा कभी नहीं सोचा था.” उन्‍होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले कौन लोग थे, ये कहना मुश्किल है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने