मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने बयान में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है। साध्वी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं।
दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा से मीडिया कर्मियों ने उनके संकल्प यात्रा में अब तक शामिल न होने को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'गांधी राष्ट्रपुत्र हैं और हमारे लिए आदरणीय हैं लेकिन मुझे किसी को सफाई नहीं देनी।'
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जिसने जो भी सराहनीय कार्य किया है, वह हमारे लिए आदरणीय होता है। हम ऐसे लोगों के बताए मार्ग पर चलते हैं और उनका गुणगान करते हैं।