MP: भाजपा नेता गोपाल भार्गव के खिलाफ FIR, उपचुनाव को भारत-पाक लड़ाई बताने पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के खिलाफ झाबुआ सीट पर उपचुनाव को ‘भारत-पाक के बीच लड़ाई’ बताने पर एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। मध्य प्रदेश की झाबुआ सीट पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होना है। 
भार्गव ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया के प्रचार करते हुए कहा था कि वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और कांग्रेस प्रत्याशी पाकिस्तान का। यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी वीएल कांत राव ने मंगलवार को कहा, उनके बयान का संज्ञान लेते हुए हमने जिले के रिटर्निंग ऑफिसर व कलेक्टर को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar