गगनयान के लिए चुने गए विंग कमांडर निखिल रथ

बालांगीर। ओडिशा के बलांगीर के विंग कमांडर निखिल रथ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पहले मानव मिशन गगनयान 2021 के लिए प्रशिक्षण लेने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के चयन के प्रारंभिक चरण को पूरा कर लिया है। इस मिशन के तहत जिनका जिनका चयन किया गया है उन्हें बतौर अंतरिक्षयात्री की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक इसके लिए 25 पायलट का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ है, इसमें ओडिशा के निखिल रथ एक हैं। अंतरिक्ष मिशन के लिए इन्हें एक साल के लिए रूस में प्रशिक्षण दिया जाएगा।अगर भारतीय वायु सेना के पायलट निखिल रथ को अंतिम सूची में चुना जाता है, तो वह सात दिवसीय मिशन के लिए अंतरिक्ष में जाने वाले तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक होंगे। निखिल रथ के पिता अशोक रथ बालांगीर में सीनियर वकील हैं और मां कुसुम रथ महिला आयोग की सदस्य हैं। 1998 में बालांगीर के केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद निखिल ने 2000 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर किया था। इसके बाद उन्होंने पहले ही कोशिश में नेशनल डिफेंस एकेडमी क्लीयर कर लिया और कैडेट के रूप में इसे ज्वॉइन किया। वह 2003 में इंडियन एयरफोर्स में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar