पीवी सिंधु से शादी करने पर अड़ा 70 साल का बुजुर्ग, कलेक्टर से कहा- इंतजाम नहीं कराया तो...

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग ने जिला कलेक्टर को एक याचिका देकर कहा है कि वह दिग्गज बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) से शादी करना चाहते हैं. कलेक्टर से उन्होंने यह भी कहा है कि यदि शादी का इंतजाम नहीं कराया तो वह उसका अपहरण कर लेंगे और फिर उससे शादी रचा लेंगे.
यह मामला साप्ताहिक सुनवाई के दौरान का है, जहां जिला अधिकारी अपने दफ्तर में जनता की शिकायतें सुनते हैं.
इसी दौरान सत्तर साल के मलयसामी कलेक्टर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. उन्होंने गोल्ड मेडल विजेता सिंधु और खुद की फोटो के साथ एक आवदेन दिया, जिसमें शादी करने का इरादा जाहिर किया.
"मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार हूं, मैं उच्च न्यायालय का न्यायाधीश हूं और मैं तानाशाह हूं. मैं दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हूं."
चौंकाने वाली बात यह है कि मलयसामी ने यह भी दावा किया कि वह 2004 में 4 अप्रैल को पैदा हुआ थे और उनकी उम्र 16 साल है.
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की पीवी सिंधु इन दिनों चांगझोउ (चीन) के दौरे पर हैं. भारतीय स्टार शटलर चीन ओपन-2019 में गुरुवार को थाईलैंड की पोर्नपावेई चोचुवोंग के खिलाफ खेलने उतरेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar