हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है: साध्वी प्राची

नई दिल्ली । बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने दावा किया कि हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है तथा 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा ‎कि  अमरनाथ यात्रा पर जो रोक लगाई गई है उसके पीछे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सपा नेता आजम खान को जेल के अंदर डलवाने वाले हैं। उन्नाव कांड के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के बारे में साध्वी प्राची ने कहा ‎कि भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से बाहर निकाल कर अच्छा निर्णय लिया। वहीं जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) ने राज्य की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की और घाटी में अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए केन्द्र से स्पष्टीकरण मांगा। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जीए मीर ने कहा ‎कि हम स्थिति को लेकर चिंतित हैं। कोई नहीं जानता कि क्या हो रहा है। हम इस तरह की स्थिति पहली बार देख रहे हैं और इससे सवाल खड़े हुए हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र स्पष्ट करें कि क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को इस मुद्दे को संसद में उठायेगी और केन्द्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगी। अनुच्छेद 35 ए और अनुच्छेद 370 राज्य और केंद्र के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं और पार्टी इन संवैधानिक गारंटी का समर्थन करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar