'वॉर' का टीजर आते ही फिल्म सुर्खियों में

मुंबई । बालीवुड की अपकमिंग फिल्म 'वॉर' का टीजर आते ही यह फिल्म सुर्खियों में छा चुकी है। फिल्म में ऐक्टर्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर ने भी कड़ी मेहनत की है। वहीं, वाणी द्वारा हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फिल्म 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इन तस्वीरों में वाणी कपूर का नया अवतार देखने को मिल रहा है। इंटरनेट पर लोग जमकर वाणी की इन तस्वीरों की तरीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी फिट बैठ रही हैं। वहीं, फिल्म 'वॉर' के टीजर में अपनी बिकिनी बॉडी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि इस फिल्म के लिए जिस हद तक फिट रहने की आवश्यकता थी उसके लिए उन्होंने खुद पर बहुत मेहनत की। वाणी ने बताया, "दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाना हमेशा से ही अच्छा रहा है और इस प्रतिक्रिया को देखकर मुझे वाकई में बेहद खुशी मिली है। फिल्म के लिए जितनी फिटनेस की जरूरत थी उसे पाने के लिए मैंने खुद पर काफी काम किया।" 30 वर्षीय इस अभिनेत्री ने परफेक्ट बिकिनी बॉडी पाने के लिए पिलेट्स और योगा के साथ-साथ जिम में वेट ट्रेनिंग भी की। वाणी ने यह भी कहा, "मैं इस परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित थी और मुझे फिल्म में किस तरह से दिखाना चाहते हैं इस बारे में सिड काफी स्पष्ट थे। डायटिंग करना और एक भी चिट मिल भी न लेना सबसे कठिन था।" 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar