नेपाल से देवघर जा रही कांवरियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

कटिहार: बिहार के कटिहार में कांवरियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में आधा दर्जन कांवरिए जख्मी हो गए वहीं, एक वृद्ध कांवरिये की मौत हो गई. सभी नेपाल के सप्तरी जिला से देवघर जा रहे थे. 
मिली जानकारी के अनुसार बस में 70 कांवरिया सवार थे. इसी बीच कटिहार के पोठिया ओपी थाना के स्टेट हाइवे नरहैया गांव के पास बल पलट गई और हादसे का शिकार हो गई. 


अचानक बस के पलटते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मदद की और घायलों को बस से बाहर निकाला. वहां से लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. कुछ लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है वहीं, कुछ लोगों का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई. 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar