सब इंस्पेक्टर बोला- संबंध बनाने दे नहीं तो छ: की छ: उतार दूंगा

इंदौर। शराब के नशे में चूर एक एसआई एक फ्लैट में घुसा और एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने की जिद पर अड़ गया। युवती के चचेरे भाई ने वर्दी में देख एसआई के हाथ जोड़े और कहा कि युवती उसकी बहन है, तो भी नहीं माना।

उसने संबंध नहीं बनाने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे। युवक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एसआई को पकड़ लिया। विभाग ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

घटना रविवार रात करीब 2 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र के गोल्डन पॉम सिटी में हुई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपित एसआई राकेश कुमार विजय नगर थाने में पदस्थ है। वह सेना में नौकरी करने के बाद पुलिस में भर्ती हुआ है। फरियादी ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

वह मूलतः रीवा का रहने वाला है और किराए का फ्लैट लेकर स्कीम-78 स्थित कॉलेज से बीबीए कर रहा है। उसका चचेरा भाई भी उसके साथ ही रहता है और यूपीपीएससी की तैयारी कर रहा है। रविवार को उसकी बहन की तबीयत खराब थी। वह एमबीए कर रही है। बीमार होने के कारण छात्रा अपने भाई के साथ देवल के फ्लैट पर आई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar