SDM के चैंबर में घुसकर BJP विधायक ने जमाई धौंस, बोले- 'अभी तुम नए हो'

मध्य प्रदेश में नेताओं की अधिकारियों के साथ बदसलूकी अभी भी जारी है. हाल ही का मामला बीना का है, जहां बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ एसडीएम के चैंबर में घुस गए और वहां मौजूद एसडीएम को हड़काने लगे. यहां विधायक और उनके समर्थकों ने एसडीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और अधिकारी के सामने जमकर धौंस जमाई.
दरअसल, बीजेपी विधायक महेश राय यहां अपने समर्थकों के साथ एसडीएम केएल मीणा के पास ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन जब एसडीएम ने ज्ञापन लेने के लिए बाहर आने से मना कर दिया और कहा कि वह अपना ज्ञापन तहसीलदार को सौंप दें. तो विधायक अपने समर्थकों के साथ एसडीएम के चैंबर में घुस गए और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. बता दें विधायक महेश राय यहां बिजली की समस्या लेकर पहुंचे थे.
इस दौरान विधायक महेश राय के साथ करीब एक दर्जन से भी अधिक समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने कैबिन में घुसते ही एसडीएम पर बरस पड़े. विधायक ने एसडीएम पर रौब झाड़ते हुए कहा कि अभी वह नए-नए आए हैं और उन्हें नहीं पता कि विधायक से कैसे बात करते हैं. विधायक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'सुनो, अभी तुम नए-नए हो. आपको तरीका पता नहीं है अभी कि एक एमएलए से कैस बात करते हैं.'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar