मुंबई के डोंगरी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 12 की मौत, CM फड़णवीस ने जताया दुख

मुंबईः लगातार बारिश से परेशान मुंबईवासियों को आए दिन किसी ना किसी तरह की अनचाही घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही की घटना मुंबई के डोंगरी इलाके की है, जहां से एक चार मंजिला इमारत के गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अब तक 12 लोगों के मरने की खबर सामने आई है. इमारत के मलबे में अभी करीब 28 लोगों से भी ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. 
केसरबाई बिल्डिंग के गिरने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इमारत में 15 के लगभग परिवार रहते थे. जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका है. हमारी पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की है. 
घटना के बाद आसपास की इमारतें खाली करा दी गई हैं और मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत बचाव कार्य में लगी हुई है. बता दें जो बिल्डिंग गिरी है वह करीब 100 साल से भी ज्यादा पुरानी बताई जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar