महाराष्ट्रः ठाणे में भूस्खलन से दीवार गिरी, 2 की मौत, 19 को बचाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार रात को भूस्खलन के चलते दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है. ऐसा बताया जा रहा है कि प्रशासन घटनास्थल से अभी तक 19 लोगों को बचा लिया है. यह हादसा ठाणे के कलवा इलाके में हुआ है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह यह हादसा पहाड़ का हिस्सा गिरने से हुआ है. मलबे के नीचे दबे सामान को भी निकाला जा रहा है. हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि पहाड़ का हिस्‍सा अचानक टूटकर कैसे गिरा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar