जबलपुर: कलेक्टर एसपी को निर्देश मिलावटखोरों पर रासुका और जिला बदर की कार्यवाही भी करें

दूध और दूध से बने पदार्थों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ जिलास्तर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेखौफ होकर कार्यवाही करें। आवश्यक होने पर रासुका औरजिला बदर की कार्यवाही की जाए, जिससे लोग मिलावट करने से डरें। ये निर्देश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  तुलसी सिलावट ने आज भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए।  सिलावट ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने वालेअधिकारियों-कर्मचारियों को संरक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में यह संदेश जाना चाहिए किमध्यप्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान प्रभावी रहा।
मुख्य सचिव  मोहन्ती ने कहा कि मिलावट की बुराई को खत्म किया जाये, नहीं तो यह हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावट के खिलाफ लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकासखण्ड सहित सभी कस्बों में खादय् सामग्रीके नमूने लेकर परीक्षण कराया जाये। मिलावटी सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्धभी कार्यवाही की जाये।
जबलपुर में कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर  भरत यादव, पुलिस अधीक्षक  अमित सिंह, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं डॉ सलोनी सिडाना, नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य सचिव  मोहन्ती ने सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षक सहित नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलावट करने वालों के विरूद्ध सक्रिय रहने और परस्पर समन्वय सेकार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करें और दूध, मावा और दूध सेबने अन्य पदार्थों तथा तेल के लगातार सेम्पल लिये जायें तथा कार्यवाही नामजद हो। मिलावट में लिप्तसंस्थानों के मालिकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये जायें। मोहन्ती ने कहा कि मिलावट देशद्रोह-राजद्रोह जैसा अपराध है। इसके विरूद्ध कार्यवाही भी उतनी ही कड़ी होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने सतना, राजगढ़, बड़वानी, सागर, कटनी सहित अन्य जिलों से मिलावट के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारीप्राप्त की। वीडियो कांफ्रेंस में जिला अधिकारियों से मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
जबलपुर में स्थापित होगी प्रयोगशाला :-
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने बताया किखाद्य सुरक्षा के लिये जबलपुर और ग्वालियर में प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा रही हैं। कांफ्रेंस में अपरमुख्य सचिव पशुपालन  मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव गृह  एस.एन. मिश्रा, परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने