इमरान की अमेरिका यात्रा से पाकिस्तान को हुआ फायदा, बड़ी कंपनी के साथ हुआ करार, लेकिन...

वॉशिंगटन: पाकिस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में मदद के इरादे से वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने लाबिंग सेवा के लिए अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के साथ करार किया है. अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मोहम्मद खान ने अमेरिकी कंपनी हॉलैंड एंड नाइट के साथ करार पर हस्ताक्षर किए. यह कंपनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने में पाकिस्तानी दूतावास की मदद करेगी. 
प्रतिनिधि टॉम ने की पाक विदेश मंत्री से मुलाकात
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर न्यूयार्क से रिपब्लिन पार्टी के नेता, पूर्व कांग्रेस सदस्य और हॉलैंड एंड नाइट के प्रतिनिधि टॉम रेनोल्ड्स ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बैठक की. उन्होंने भरोसा जताया कि कंपनी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने में पाकिस्तानी दूतावास की पूरी मदद करेगी. 
पाकिस्तान की मदद का दिया आश्वासन
रेनोल्ड्स ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी दोनों देशों के बीच आपसी हितों व परस्पर सम्मान के आधार पर द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में पाकिस्तान की पूरी मदद करेगी. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar