कमिश्नर राजेश बहुगुणा ने किया पौधरोपण- कदम्ब का पौधा रोपा

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री राजेश बहुगुणा ने जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूवार को पौधरोपण किया। यहां उन्होंने कदम्ब का पौधा रोपा। उन्होंने रोपे गये पौधे की अच्छे से देखभाल कर उसका संरक्षण करने पर जोर दिया।



कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना
   कमिश्नर श्री बहुगुणा ने कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। उन्होंने नरसिंह भवन के भू- तल पर कराये जा रहे रेनोवेशन के कार्यों को देखा और संतोष प्रकट किया। उन्होंने भू- तल पर आधुनिक तरीके से बनाये गये टायलेटस का अवलोकन भी किया और वहां की साफ- सफाई की प्रशंसा की। उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि टायलेट्स की ऐसी ही साफ- सफाई और स्वच्छता आगे भी बनी रहे।
   इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, डीएफओ एमआर बघेल, संयुक्‍त आयुक्‍त जबलपुर श्री अरविंद यादव, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केके भार्गव, एसडीएम श्री महेश कुमार बमनहा, डिप्टी कलेक्टर श्री डीएस तोमर, सुश्री सोनम जैन व सुश्री संघमित्रा बौद्ध और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar