समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कल सोमवार को कलेक्टरकार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टरहर्ष दीक्षित ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों कातय समय सीमा के भीतर ही निराकरण करने के निर्देश दिए । बैठक में सीएमहेल्पलाईन से एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी कीगई । अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना भी बैठक में मौजूद थीं ।
आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में हो निराकरण : समीक्षा बैठक संपन्न
byCity Editor
-
0
