अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ शादी करना चाहते हैं मिजान जाफरी!

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक बार फिर एक स्टारकिड जोड़ी के दमदार स्वागत की तैयारी में है. शुक्रवार को जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी अपनी फिल्म 'मलाल' से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. फिल्म से उनके साथ संजय लीला भंसाली की भांजी शारमिन सहगल भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. फिल्म के ट्रेलर को लोगों का काफी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. लेकिन इस डेब्यू के पहले मीजान ने मीडिया के सामने एक ऐसी  बात कह दी है जिससे वह अलग ही तरह से सुर्खियों में छा चुके हैं.
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीजान ने अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से शादी रचाने की ख्वाहिश सामने रखी. जिसे सुनकर सभी थोड़े हैरत में हैं, हालांकि बीते सालों में हालांकि मीजान मिजान जाफरी और नव्या साथ में स्पॉट किए गए थे. जिसके बाद से ही दोनों का नाम जुड़ रहा है. इसलिए मीजान जहां भी जाते हैं सब उनसे इस बारे में सवाल जरूर पूछ रहे हैं.
हाल में मिजान जाफरी एक शो पर गए थे, जहां उनसे एक गेम के दौरान पूछा गया कि वो नव्या, सारा और अनन्या में से किसे किल करना चाहेंगे, किसके साथ शादी करना चाहेंगे और किसके साथ केवल हुक अप करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में मिजान ने कहा, वो नव्या के साथ शादी करना चाहेंगे, सारा के साथ हुक अप करना चाहेंगे और अनन्या को किल करना चाहेंगे.
बता दें कि मिजान बीते दिनों एक अन्य इंटरव्यू के दौरान मीडिया के सामने इस बारे में अपना पक्ष साफ कर चुके हैं. जब उनसे नव्या नवेली नंदा के बारे में पूछा गया था. तब जवाब में मिजान कहा था, ‘हमारे बीच कोई ऐसा रिश्ता नहीं है, जैसा बताया जा रहा है. हम दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं. नव्या मेरी बहन के साथ पढ़ती हैं और दोस्ती भी एक रिश्ता होता है. आजकल लोग अगर किसी को साथ देख लेते हैं तो उनके बारे में बातें करने लगते हैं, हालांकि मेरे और नव्या के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है.’
बता दें आगामी फिल्म 'मलाल' मुंबई के मुद्दों पर सवालिया निशान लगाती नजर आ रही है. दरअसल मुंबई में गैर मराठियों के साथ जो समस्याएं आती हैं इस फिल्म में उन सभी पर बात की गई है, लेकिन इसके साथ ही एक मीठी सी लवस्टोरी भी लोगों को लुभा रही है. लीड एक्टर मीजान यहां एक मराठी के किरदार में हैं वहीं शरमिन गैर मराठी के रोल में नजर आ रही हैं.
याद दिला दें कि इसके पहले साल 2008 में फिल्म 'सांवरियां' से संजय लीला ने दो स्टार किड रणबीर कपूर और सोनम कपूर को बॉलीवुड में दाखिल कराया था. वहीं अब मीजान और उनकी खुद की भांजी शरमिन भी पूरी तैयारी के साथ पर्दे पर दिख रहे हैं. दोनों की एक्टिंग काफी मंझी हुई दिख रही है. 'मलाल' को भंसाली और टी सीरीज ने साथ मिलकर बनाया है. फिल्म शुक्रवार यानी 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar