भाजपा के शत्रु के विवादित बोल, इस बार पीएम मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

पटना। कर्नाटक में चुनाव प्रचार से अलग-थलग रखे गए पटना के भाजपा सांसद व सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर पार्टी लाइन से अलग बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।
उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को टैग करते हुए प्रधानमंत्री की मेधा (बुद्धि) तथा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी भाषा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्‍होंने यह भी लिखा कि प्रधानमंत्री को पद की गरिमा रखनी चाहिए।
विदित हो कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से भाजपा की लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं। उन्‍होंने पहले भी नोटबंदी सहित कई बड़े मुद्दों पर पीएम मोदी की आलोचना की है। वे लालू प्रसाद यादव व ममता बनर्जी सहित विपक्षी नेताओं से लगातार मिलते रहे हैं। वे बीमार लालू को देखने रांची के रिम्‍स (अस्‍पताल) भी गए थे।
हाल ही में वरीय भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी छोड़ने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी छोड़ देने की सलाह दी थी। इसपर शत्रुघ्न सिन्‍हा ने सुशील मोदी को 'छोटा' व 'अलोकप्रिय' नेता बताते हुए 2015 के विधानसभा चुनाव में हार के लिए जिम्‍मेदार करार दिया था। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar