छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, फिर कई बार किया दुष्कर्म

भोपाल। बैंक की परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे बचपन के दोस्त ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने की बात से मुकर गया। शिकायत मिलने पर एमपी नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलतः छत्तीसगढ़ की रहने वाली 27 वर्षीय युवती इंद्रपुरी सी सेक्टर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। वह एमपी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से बैंक परीक्षा की तैयारी कर रही है। शनिवार को छात्रा ने अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि इंद्रपुरी में रहने वाले ऋषभ साहू को वह 10 वर्ष से जानती है। पहले ऋषभ के पिता छत्तीसगढ़ में नौकरी करते थे, तब वह ऋषभ के साथ स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में ऋषभ इंद्रपुरी में आकर रहने लगा। करीब दो साल पहले ऋषभ ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना लिए।विरोध करने पर उसने मांग में सिंदूर भरते हुए कहा कि वह उसे हमेशा अपने साथ रखेगा। नौकरी लगते ही वह परिवार वालों को बताकर उससे विधिवत शादी कर लेगा। इसके बाद वह मौका मिलते ही युवती से संबंध बनाता था। साथ ही छात्रा को धमकी देने लगा कि उसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया है। उसे सार्वजनिक कर देगा।परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में मार्च 17 में वह इंदौर गई थी। वहां जाकर भी ऋषभ ने कई बार उसके साथ ज्यादती की। 1 मई 17 को उसने एमपी नगर की एक होटल में बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। हाल ही में उसने शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने को कहा तो आरोपित ने साफ मना कर दिया। उसका कहना है कि उसके कई लड़कियों से संबंध है, क्या वह सभी से शादी करेगा। छात्रा की शिकायत पर आरोपित ऋषभ साहू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित होशंगाबाद रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में नौकरी करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar