CG : ट्रेनों में महिला सुरक्षा के लिए शुरु किया तेजस्विनी whatsapp ग्रुप

रायपुर। ट्रेन के कोच में महिलाओं की सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त करने के लिए रेलवे महिला रेल यात्री सुरक्षा संगठन का शुभारंभ किया गया है। संगठन द्वारा बनाए गए तेजस्विनी वाट्सअप ग्रुप को मंडल प्रबंधक कौशल किशोर ने रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित सैलून साइडिंग में मंगलवार को लॉन्च किया।

इसमें आरपीएफ सहित रेलवे सुरक्षा विंग से जुड़े जिम्मेदार महिला अफसर और कर्मचारी को जोड़ा गया है। इसका मकसद यात्रा के दौरान महिलाओं को छेड़खानी सहित अन्य आने वाली समस्याओं से तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद दिलाना है। इस संगठन के वाट्सअप ग्रुप में आरपीएफ और जीआरपी महिला कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

महिला यात्रियों को जोड़ रहे ग्रुप से

इसमें रायपुर गुजरने वाली एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को भी जोड़ा गया है। कोच में जैसे ही किसी महिला के साथ कोई अनहोनी की आशंका होगी, उसकी सूचना तत्काल ग्रुप पर शेयर हो सकेगी।

ऐसा करते ही सुरक्षा से जुड़ी महिला अफसर अलर्ट हो जाएंगी। अभी प्रतिदिन यात्रा करने वाली रायपुर से 39 व दुर्ग से 26 महिलाओं को इस ग्रुप में शामिल किया गया है। आगे और भी महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 25 मार्च को नईदुनिया ने अब ट्रेनों में सिविलियन देंगे गुप्त सूचनाएं शीर्षक के साथ इस बारे में खबर प्रकाशित की गई थी। वाट्स एप ग्रुप बनाने की पहल इसी प्रक्रिया के तरत उठाया गया अगला कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar