खुद के अरिजीत का गाना हटाने की खबर से हैरान हैं सलमान! जानें सच्चाई

नई दिल्ली बॉलीवुड गलियारों में खबरें छाई हुई हैं कि सलमान खान ने फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से अरिजीत सिंह का गाना हटवाकर राहत फतेह अली खान से रिकॉर्ड करवाया. यह खबर आने के बाद से हर कोई जानना चाहता है कि इसमें कितनी सच्चाई है. क्या अभी तक दबंग खान ने सिंगर अरिजीत सिंह को माफ नहीं किया है?

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खुलासा किया है कि इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सलमान खान का सिर्फ कैमियो है, यह सलमान की फिल्म नहीं है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि इसके म्यूजिक से सलमान का कोई लेना-देना नहीं है. खुद सलमान भी यह खबर पढ़ने के बाद से हैरान हैं.

रिपोर्ट का दावा है कि अरिजीत को यह सॉन्ग ना मिलने की वजह मेकर्स हो सकते हैं. दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ होगा कि इस गाने पर बात नहीं बन पाई. आखिर में प्रोड्यूसर्स को ही फैसला लेना होता है.
 इस मामले में आधिकारिक तौर पर अभी सलमान और अरिजीत का कोई बयान सामने नहीं आया है. सलमान-अरिजीत के बीच कोल्ड वॉर तो जगजाहिर है, लेकिन किसी और की फिल्म में अरिजीत को रिप्लेस करने वाली खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा.

बाबुल सुप्रियो ने किया पाक कलाकारों का विरोध

'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के इसी गाने पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने नाराजगी जताते पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाए जाने के मुद्दे को उठाया है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों का पाकिस्तानी होना ही उनका अपराध है, इसलिए उनसे बॉलीवुड को किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए. उन्होंने निर्माताओं से फिल्म के गाने ‘इश्तेहार’ को हटाने या फिर कि‍सी भारतीय सिंगर की आवाज में गाए जाने की बात की है. उन्होंने कहा, इस गाने को भारतीय कलाकर अरिजीत सिंह बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे. ऐसे में पा‍किस्तानी कलाकारों की जरूरत क्यों है?
अरिजीत ने मांगी थी माफी

पिछले दिनों अरिजीत ने सलमान से जुड़ी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि मैं सलमान के लिए जल्द गाना गाऊंगा. लेकिन सलमान की नाराजगी अब तक बनी हुई है. बता दें गायक अरिजीत से नाराजगी के चलते सलमान ने उनका गाना अपनी फिल्म से हटा दिया था. इसकी खबर मिलते ही सिंगर ने अपने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए सलमान से माफी मांगी थी और उनसे 'विनती' की थी कि फिल्म 'सुल्तान' से उनके गाए गाने को न हटाया जाए. हालांकि गायक ने अपने पोस्ट को एक घंटे बाद ही हटा लिया था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अरिजीत के पोस्ट को सभी पढ़ चुके थे. हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने जो भी किया, उस पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और आशा है कि एक दिन सलमान उन्हें माफ कर देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar