ऐश्वर्या राय के 'बेटे' की जिद, सही जवाब मिला तभी लौटूंगा घर

ऐश्वर्या राय बच्चन मेरी मां है, इस बात का दावा आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार कर रहे हैं. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि वो अब अपने घर विशाखापट्टनम तभी जाएंगे, जब मां ऐश्वर्या के बारे में सही जानकारी मिलेगी.
अपने फोन में ऐश्वर्या की फोटो लेकर घूम रहे संगीथ अपनी मां की कमी  बचपन से महसूस कर रहे हैं. वो चाहते हैं कोई उन्हें ऐश्वर्या का फोन नंबर दिला दे, जिससे की वो सीधा उनसे बात कर सकें.

संगीथ के मुताबिक 1988 में ऐश्‍वर्या राय ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्‍हें जन्‍म दिया था. जनम से ही परिवार वालों की वजह से वो अपनी मां के साथ नहीं रह सके. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 1988 में ऐश्‍वर्या की  उम्र महज 14 साल थी.

डेकन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबिक संगीथ का कहना है कि उनकी परवरिश विशाखापट्टनम के जिले चोड़वरम में हुई है. उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकीं हैं. वो इन दिनों अकेले रह रहीं हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वो अपने बेटे के साथ मैंग्लोर में रहे. मुझे उनसे अलग हुए 27 साल हो चुके हैं, मैं नहीं चाहता कि उनके बिना रहूं.

उन्होंने दावा किया है कि मैंने पहले कभी अपनी मां ऐश्वर्या से बात नहीं कि इसकी वजह मेरे रिश्तदार थे. मेरे परिवार के बाकी लोगों ने मुझे हमेशा गलत जानकारी दी.
इस पूरे मामले पर वैसे अब तक कोई भी प्रतिक्रिया ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार की ओर से नहीं आई है. हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के स्कूल प्रोग्राम में दिखाई दी थी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar