साल 2018 का पहला दिन, किसके लिए लाएगा खुशियां

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 01.01.18 चंद्र मिथुन राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक।


आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सदाराध्याय नमः ॥  इस चंद्र मंत्र से प्रसन्नता में वृद्धि होती है।


आज का विशेष उपाय: प्रसन्नता में वृद्धि हेतु शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।



मेष: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज मिलने के योग हैं।


वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 


मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।


कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 


सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।


कन्या: राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन उद्देश्य पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।


तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 


वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 


धनु: सिद्धांतों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।


मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडंबना भरी परिस्थिति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।


कुंभ: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लें।


मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने