🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा, किसे देगा सफलता

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 04.12.17 चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक।
आज का विशेष उपाय: सर्वार्थ सफलता हेतु कीकर (बबूल) की जड़ को दूध से सीचें।

आज का महामंत्र: ॥श्रीं चंद्राय कामदायकाय नमः॥ इस चंद्र मंत्र से सभी कामनाएं पूरी होती है।

मेष: सरकारी तंत्र की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थक्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे।

मिथुन: पूरे कांफिडैंस से मेहनत करने में जुट जाएंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी व काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

कन्या: राजनीति में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।

तुला: प्रयासों से अर्थक्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। 

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 

धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धांतों पर डटे रहेंगे।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आयेंगे।

कुंभ: गुड न्यूज मिलने के योग हैं। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा।

मीन: उलझनों में फसें रहेंगे। प्रेमी हेतु उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar