🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 दिसंबर 2017)

मेष (Aries): आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। 

वृष (Taurus): महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। 
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है।
कर्क (Cancer): आज व्यापार में लाभ के योग हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेंगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। 
सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों से गिफ्ट मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 
कन्या (Virgo): आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यावसायिकों को प्रमोशन से लाभ होगा। 
तुला (Libra): गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। 
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। 
धनु (Sagittarius): शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। 
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा अधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। 
कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। 
मीन (Pisces): आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar