मंगल कर रहा केतु से दंगल किसका मिटेगा अमंगल

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 19.12.17 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय महीसुताय नमः ॥ इस मंगल मंत्र से दैहिक सुरक्षा मिलती है।


आज का विशेष उपाय: सुरक्षा हेतु हनुमान जी पर तिल वाले मीठे चावल का भोग लगाएं।


मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस का माहौल रह सकता है।


वृष: प्रोफेशनल मामले में सावधानी रखें। नुकसान से बचेंगे। इन्वैस्टमैंट से लाभ होगा। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।


मिथुन: ईमेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। बिजनैस में नई तकनीक से लाभ मिलेगा।


कर्क: सामाजिक प्रभाव व पॉपुलरिटी बढ़ेगी। रिस्क वाला कदम उठाने से बचें। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं। विरोधी फिलहाल दबे रहेंगे।


सिंह: नए आइडियाज़ को लेकर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों से फायदा होगा। पारिवारिक बहसबाजी होगी।


कन्या: इंटेलिजेंस से प्रॉफेशन में फायदा होगा। पुराने समय से चली आ रही टैंशन कम होगी। आपकी मदद करने हेतु लोग आगे आएंगे।


तुला: फोन से खुशखबरी मिलेगी। सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। प्रॉजेक्ट से अड़चन मिटेगी। हैल्थ पर ध्यान दें। रोमांस हेतु अच्छा समय है।


वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता खत्म होगी।


धनु: समय का सदुपयोग करें। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र हेतु भागदौड़ रहेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।


मकर: किसी से अनबन हो सकती है। कामकाज कि स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनैस में मुनाफा होगा। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी।


कुंभ: सौदे संबंधित टैंशन खत्म होगी। बढ़ते खर्च काबू में आएंगे। कोई प्रॉजेक्ट फाइनलाइज होगा। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे।


मीन: बिजनैस मंदा रहेगा। कोशिश जारी रखने से अटके हुए काम बनेंगे। सतर्क होकर काम में जुटे रहें। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar