राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 दिसंबर 2017)

मेष (Aries): सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी के काम में लाभ होगा।
वृष (Taurus): हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। 
मिथुन (Gemini): आज का दिन घर से बाहार जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धार्मिक और परोपकार के कार्य कर सकते हैं। 
कर्क (Cancer): तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। 
सिंह (Leo): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। 
कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। 
तुला (Libra): आज अनुकूल दिन है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। 
वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाद-विवाद में आप प्रभाव जमा सकेंगे। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। 
धनु (Sagittarius): विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
मकर (Capricorn): आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। 
कुंभ (Aquarius): वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। भेंट-उपहार मिलने से खुशी होगी। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 
मीन (Pisces): आपके हर कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। महिला वर्ग से नुकसान होने की आशंका है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने