कानपुर: रोहित शर्मा और विराट कोहली के धमाकेदार शतक और दोनों के बीच रिकार्ड साझेदारी के बाद अंतिम ओवरों में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने रोमांच से भरे तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर लगातार सातवीं श्रृंखला अपने नाम की। भारत के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो (75), कप्तान केन विलियमसन (64) और टाम लैथम (65) के अर्धशतकों के बावजूद सात विकेट पर 331 रन ही बना सकी। भारत ने 2-1 से श्रृंखला अपने नाम की। इस तरह उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ स्वदेश में द्विपक्षीय श्रृंखला कभी नहीं गंवाने का रिकार्ड बरकरार रखा।
लगातार सातवीं वनडे श्रृंखला जीती
भारत ने यह लगातार सातवीं वनडे श्रृंखला जीती है जो उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अंतिम ओवरों में भारत की जीत के सूत्रधार जसप्रीत बुमराह ने जिन्होंने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल ने भी 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने वनडे में अपना दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 92 रन लुटाए। उन्हें एक विकेट मिला। भारत ने इससे पहले रोहित (147) और कोहली (113) के बीच दूसरे विकेट की 230 रन की साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 337 रन बनाए जो ग्रीन पार्क पर सर्वाधिक स्कोर भी है। ये दोनों वनडे क्रिकेट में चार दोहरी शतकीय साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी है। रोहित ने 138 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कोहली ने 106 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का मारा।
गुप्टिल नहीं कर सके कमाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुनरो ने अपनी पहली चार गेंदों में भुवनेश्वर पर छक्का और तीन चौके मारे। मार्टिन गुप्टिल (10) कोई कमाल नहीं कर सके और बुमराह की गेंद को हवा में लहराकर दिनेश कार्तिक को आसान कैच दे बैठे। मुनरो और विलियमसन ने 109 रन जोड़कर पारी को संवारा। दोनों ने 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 74 रन तक पहुंचाया। मुनरो ने केदार जाधव की गेंद पर एक रन के साथ 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। टीम के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ। मुनरो और विलियमसन ने जाधव के खिलाफ आसानी से रन जोड़े लेकिन चहल ने दोनों को बांधे रखा। विलियमसन ने जाधव पर चौके के साथ 59 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मुनरो ने जाधव पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगले ओवर में चहल की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए। उन्होंने 62 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के मारे।
बुमराह ने करवाई टीम की वापसी
विलियमसन भी इसके बाद चहल की गेंद को हवा में खेलकर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कैच दे बैठे। उन्होंने 84 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके जड़े। रोस टेलर (39) और लैथम ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। लैथम ने स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने पंड्या और अक्षर पटेल पर दो-दो चौके मारे। न्यूजीलैंड के 200 रन 34वें ओवर में पूरे हुए। न्यूजीलैंड को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 91 रन की दरकार थी। बुमराह ने 41वें ओवर में वापसी करते हुए पहली ही गेंद में टेलर को जाधव के हाथों कैच कराके लैथम के साथ उनकी 79 रन की साझेदारी तोड़ी।

Tags
sports