मोदी ने केदारनाथ दौरे पर परंपरा का अपमान और लोगों को गुमराह किया: कांग्रेस

नई दिल्ली. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर केदारनाथ यात्रा के दौरान परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि मोदी ने 2013 की त्रासदी के बाद केदारनाथ मंदिर के रिडेवलपमेंट वर्क को लेकर लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस ने दावा किया है कि मोदी की केदारनाथ यात्रा की योजना गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई। बता दें कि मोदी शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे।केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 2013 में 6000 करोड़ रुपए दिए थे...


- न्यूज एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा, "इतालवी चश्मा पहने हुए मोदी जब भगवान शिव के मंदिर में लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो उनका अहंकार दिखाई दे रहा था। मोदी जी ने मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर स्टेज से लोगों को संबोधित कर हमारी परंपरा और संस्कृति का अपमान किया।"
- सुरजेवाला ने कहा, "मोदी जी ने भगवान शिव के सामने झूठ बोला। मोदी जी लोगों को यह बताना भूल गए कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने 2013 में केदारनाथ के रिडेवलपमेंट पैकेज के तौर पर 6000 करोड़ रुपए दिए थे।"
गुजरात के सीएम की तरफ से मदद का कोई रिकॉर्ड नहीं
- कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन आरपीएन सिंह ने दावा किया कि केदारनाथ के रिडेवलपमेंट और बाढ़ से लोगों को बचाने के मामले में गुजरात के सीएम मोदी की तरफ से दी गई मदद का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सिंह ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केदारनाथ में स्पीच के दौरान मोदी का अहंकार दिख रहा था।"
- सिंह ने मोदी पर उत्तराखंड के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा, "जब बाढ़ आई थी, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, उसने रिहैबिलिटेशन वर्क के लिए एक कमेटी बनाई थी और मदद के लिए 8000 करोड़ रुपए की रकम भी मंजूर की थी।"
वोटों का ध्रुवीकरण करने कोशिश कर रहे हैं मोदी
- सुरजेवाला ने मोदी पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी वोटों का ध्रुवीकरण करने कोशिश कर रहे हैं और गुजरात चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं। सुरजेवाला ने पूछा कि क्या सिर्फ मोदी ही उत्तराखंड का रिडेवलपमेंट करने में सक्षम हैं? उन्होंने कहा, "जब शासक अहंकारी हो जाता है तो उसका पतन करीब होता है।"
पीएम राज्य के लोगों का अपमान न करें
- मीडिया से बातचीत में सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने उस वक्त ही 2200 करोड़ रुपए जारी कर दिए थे, जबकि पिछले 3 साल में मोदी सरकार ने एक भी पैसे की मदद उत्तराखंड को नहीं दी है। 
- सुरजेवाला ने कहा कि पीएम राज्य के लोगों का अपमान न करें और भगवान शिव को किसी की मदद की नहीं बल्कि लोगों की भक्ति की जरूरत है। सुरजेवाला बोले, "मोदी जी सच बहुत ताकतवर होता है और भगवान शिव सब कुछ जानते हैं। भगवान के दर्शन करते वक्त बयानबाजी से दूर रहना चाहिए।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने