लालू के बाद अब बेटी और दामाद पर कसा शिकंजा तीन ठिकानों पर ED का छापा

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके घर और ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के सिर्फ 24 घंटों के अंदर उनकी बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने छापा मारा है। इसके तहत दिल्‍ली के सैनिक फार्म इलाके में स्थित फार्म हाउस, बिजवासन और घिटोरनी में उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। मनी लांड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।
 
मीसा के घर छापेमारी से ठीक एक दिन पहले  पहले लालू प्रसाद के यादव के घर और दूसरे कई ठिकानों की तलाशी सीबीआई ने ली थी। इन सारे भ्रष्टाचार के आरोपों पर लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि 'उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर निशाना बनाया जा रहा है।'

लेकिन अब बेनामी संपत्ति के मामले में भी घिरी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार 21 जून को आयकर विभाग के सामने पेश हुए थे। दोनों से करीब छह घंटे तक पूछताछ हुई।

उससे पहले 20 जून को एक बड़ी कार्रवाई में आयकर विभाग ने दिल्ली से पटना तक लालू प्रसाद यादव के परिवार की कई बेनामी संपत्तियां ज़ब्त कीं, जिनमें लालू की पत्नी राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्री मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार और लालू की अन्य दो बेटियों रागिनी और चंदा यादव की बेनामी संपत्तियां शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar