कश्मीर:अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों से मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस हमले के बाद से इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग जिले में अज्ञात आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस की एक पुलिस पार्टी पर हमला किया गया है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है।

हालांकि हमले के विषय में अब तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आ सका है। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद इलाके में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar