टीम इंडिया ने 93 रन से जीता तीसरा वनडे मैच

नार्थ साउंड: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे तीसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 93 रनों से शिकस्त दे दी। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 38.1 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई।  

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने अपने एक दिवसीय करियर के 150 विकेट के आंकड़े को भी छू लिया। कुलदीप ने तीन, पांड्या ने दो और उमेश तथा केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया। मेहमान टीम के 251 रनों के जवाब में मेजबान टीम के बल्लेबाज बेदम नजर आए।  

इससे पहले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद चार विकेट पर 251 रन बनाये थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar