सुबह उठते ही दिख जाएं इनमें से कोई 1 चीज, खुलता है सोया भाग्य

व्यक्ति को सपने अौर सुबह के समय दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में घटित होने वाली बातों की अौर संकेत करती हैं। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताया गया है कि व्यक्ति की पैसे अौर अच्छी सुख-सुविधा से जुड़ी हुई इच्छाएं कब पूरी होनी है। ये चीजें दिखाई देना संकेत होते हैं कि व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है साथ ही सोया हुआ भाग्य भी जागने वाला है। इसके साथ ही जीवन की सारी परेशानियों का भी अंत होने लगता है।  

व्यक्ति को सपने में पानी, हरी घास, उल्लू दिखाई देना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। 

सुबह के समय गन्ना दिखाई दे तो समझ जाइए कि भविष्य में धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने वाली है। इसके अतिरिक्त धन कमाने के कई साधन मिल सकते हैं। 

सुबह उठते ही नजर दूध या दही से भरे बर्तन पर पड़े तो शीघ्र ही शुभ समाचार मिल सकता है। 

यदि सपने में सफेद सांप दिखाई दे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा मिलने का संकेत है। सपने में सफेद सांप दिखाई देने पर भविष्य में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। 

सुबह के समय नारियल, शंख, मोर, हंस, फूल आदि चीजें दिखाई देना शुभ माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar