श्रीनगर: भीड़ ने DSP को पीट-पीटकर की हत्या, जामिया मस्जिद के बाहर ड्यूटी पर थे तैनात

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर एक पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान अपनी जान देनी पड़ी. श्रीनगर में गुस्साई भीड़ ने रात के समय एक DSP मोहम्मद अयूब पंडित की पीट-पीटकर हत्या कर दी. श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जामिया मस्जिद के बाहर से पुलिस अधीक्षक अयूब पंडित का शव बरामद हुआ, इसी स्थान पर उन पर हमला हुआ था.
जिस वक्त, श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज अदा करने में व्यस्त थे, ठीक उसी समय अराजक तत्वों के समूह ने पंडित पर हमला कर दिया. सूत्र ने बताया, "पुलिस अधिकारी जामिया मस्जिद पर डयूटी पर तैनात था. वह सामान्य तौर पर अपनी डयूटी कर रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया."
सूत्रों के मुताबिक, "अधिकारी ने खुद को भीड़ से बचाने की भरसक कोशिश की. स्वयं को बचाने के प्रयास में तीन लोग घायल भी हो गए लेकिन भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला." रिपोर्टों के मुताबिक, बड़ी संख्या में भीड़ के धावा बोलने से पंडित के सुरक्षाकर्मी मौके से भाग खड़े हुए. पंडित खानयार क्षेत्र के रहने वाले थे, जो नौहट्टा से सटा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar